ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

गंभीर मरीजों को घर पहुंचकर ऑक्सीजन मशीन की सेवा दे रहे मुस्लिम युवा

रायपुर। कोरोना महामारी से अपने आपको बचाएं तभी परिवार बचेगा, इसके लिए जरूरी है कि कोरोना का टीका लगाया जाए। टीका ही बीमारी से बचाव करने में सबसे उत्तम इलाज है। यह जागरूकता अभियान मुस्लिम समाज के युवाओं का संगठन छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा चलाया जा रहा है। समाज के व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से बता रहे हैं कि टीका कितना जरूरी है।

माता-पिता, बुजुर्ग सभी लगवाएं और अपने युवा पुत्र-पुत्रियों को भी लगवाएं। इसके अलावा गंभीर मरीजों को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन और सिलिंडर घर तक पहुंचा रहे हैं। राजधानी के अलावा छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे रींवा, शहडोल, खरियार रोड तक जरूरतमंदों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवा चुके हैं।

प्रदेशभर में 50 मशीन और 125 सिलिंडर

छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन के सदस्य मोहम्मद ताहिर बताते हैं कि जब लोग ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन के बारे में नहीं जानते थे, उस वक्त छत्तीसगढ़ में मुस्लिम समाज की संस्था छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन ने पिछले साल मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिला प्रशासन को कंसंट्रेटर मशीन प्रदान की थी। इस साल भी बीमारी के प्रकोप से बचाने के लिए संस्था ने 50 मशीन और 125 सिलिंडर की सुविधा सर्व समाज के लिए उपलब्ध करवाई। पिछले डेढ़ महीने में दो हजार से अधिक मरीजों के घर तक मशीन पहुंचाकर उनकी जान बचाने में योगदान दिया।

इन शहरों में भेज चुके मशीन

मुस्लिम युवाओं द्वारा रायपुर ,भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़, खैरागढ़, धमतरी, कांकेर और मध्यप्रदेश के रीवां, शहडोल तक जरूरतमंद मशीन लेकर गए। यह सुविधा पूरी तरह से निश्शुल्क है। 150-200 किलोमीटर दूर से मशीन लेने के लिए आने वालों को निराश नहीं लौटाया जाता। एक समय ऐसा था जब मशीन खत्म हो गई तब तुरंत ही दूसरी मशीन खरीदकर उपलब्ध करवाया और मरीज को राहत पहुंचाई। साथ ही हल्के कोविड-19 लक्षण वालों के लिए होम आइसोलेशन में डॉक्टरी परामर्श की व्यवस्था प्रारंभ की गई है।

मुस्लिम डॉक्टर दे रहे सेवा

पिछले दिनों तीन गर्भवती की कोरोना से मौत होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुस्लिम समाज ने डॉक्टरों की एक टीम बनाई। इसमें डॉ. शबाना ज्ञान, डॉ.अनीश मेमन, डॉ. शोएब खान, डॉ. मेमन के साथ डॉ.सुरेंद्र जायसवाल भी सेवा दे रहे हैं।

इनके अलावा संस्था को सूचना मिलते ही सेवादार इनामुल्लाह, आर्किटेक्ट मोहम्मद साहिल, सीए अकरम सिद्दीकी, दुर्ग में फैजल फारूकी, डॉ. आदिल मोहम्मद, वसीम खान, इमरान खान भिलाई, बिलासपुर में शेख अयूब अंबिकापुर में आफताब आलम, रायगढ़ में समीर रजा, मोहम्मद ताहिर की टीम काम कर रही है। ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था में इरफान बुखारी, अकील आदि जुटे हैं। इसमें धमतरी अंजुमन ,सुकमा अंजुमन कमेटी, खैरागढ़ जामा मस्जिद कमेटी सेक्टर 6 भिलाई, मस्जिद कमेटी रायगढ़ भी सहयोग दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button