ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

Oxygen Express: 800 टन मेडिकल आक्सीजन की रोज आपूर्ति कर रहा रेलवे, 13 राज्यों में पहुंचाई 11 हजार टन आक्सीजन

नई दिल्ली।  भारतीय रेलवे 675 टैंकरों के जरिये देश के विभिन्न हिस्सों में 11,030 टन से ज्यादा तरल मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति कर चुका है। रेलवे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में करीब 800 टन तरल आक्सीजन की रोज आपूर्ति की जा रही है। रेलवे 19 अप्रैल से लेकर अब तक 13 राज्यों में 11,030 टन से अधिक मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति कर चुका है। 19 अप्रैल को ही सबसे पहले मुंबई से खाली ट्रक आक्सीजन लेने के लिए रवाना हुए थे और इसी के साथ आक्सीजन एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत हुई थी।

भारतीय रेलवे पश्चिम में हापा और मुंद्रा और पूर्व में राउरकेला, दुर्गापुर, टाटानगर, अंगुल जैसी जगहों से आक्सीजन लेकर इसकी आपूíत उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कर रहा है।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आक्सीजन राहत तेजी से पहुंचे, रेलवे आक्सीजन एक्सप्रेस मालगाडि़यों के संचालन में नए मानक और अभूतपूर्व कीíतमान बना रहा है। इन महत्वपूर्ण मालगाडि़यों की औसत गति लंबी दूरी पर ज्यादातर मामलों में 55 (किलोमीटर प्रतिघंटे) से ज्यादा है। अब तक करीब 175 आक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है और विभिन्न राज्यों को राहत पहुंचाई है।

Related Articles

Back to top button