ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...
देश

एनएचएमएमआइ अस्पताल के स्तन कैंसर जागरूकता में शामिल हुईं 700 से अधिक महिलाएं

रायपुर। एनएचएमएमआइ नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा रविवार को स्तन कैंसर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें 700 से भी अधिक महिलाओं ने स्तन कैंसर जागरूकता का संकल्प लिया।
सुबह छह बजे से मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) में कालेज की छात्राएं, महिला संघठन, डाक्टर व अन्य मौजूद रहे। स्तन कैंसर जागरूकता अभियान का मुख्य आकर्षण युवाओं का जोश जुम्बा था, जिसे ज्योति साहू और पंकज बेहरा ने कराया। महिलाओं ने जुम्बा व योग करते हुए गुलाबी थीम के साथ ब्रैस्ट कैंसर से जागरूक रहने का संदेश सभी को दिया। कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध आरजे मिर्ची रोसी भी मौजूद रहीं।
अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. एम. राय ने बताया कि कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर में प्रमुख है। इसका समय पर पता लगाने के लिए आवश्यक है। महिलाओं को महीने में एक बार स्तन की स्व-परीक्षा जरूर करनी चाहिए। बदलाव महसूस होने पर प्रमाणित कैंसर विशेषज्ञ से संपर्क करें। मेडिकल आन्कोलाजिस्ट डा. सिद्धार्थ तुरकर ने कहा कि हम अपने वजन को नियंत्रित कर न केवल कैंसर, बल्कि अन्य रोगों से बच सकते हैं।
इस पहल की सराहना करते हुए राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मौके पर फैसिलिटी डायरेक्टर नवीन शर्मा, रेडिएशन आन्कोलाजिस्ट डा. पियूष शुक्ला, मार्केटिंग हेड रवि भगत, जनरल मैनेज , एचआर हेड संतोष हरिप्रसाद, फाइनेंस हेड प्रखर केसरिया समेत अन्य मौजूद रहे।
सिंधी सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन शुरू

सिंधु एकता संघ सिंधी समाज रायपुर की ओर से लगातार 19वें वर्ष निश्शुल्क सिंधी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य है सिंधी समाज के मध्यम वर्ग को राहत देना। वे दिखावे व फिजूलखर्ची के चलते एक शादी में लाखों के कर्जदार हो जाते हैं तथा बाकी जीवन उसे चुकाने में निकल जाता है
संघ के संस्थापक सुभाष बजाज और अध्यक्ष चंद्र कुमार माखीजा ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन शुरू कर दिए गए हैं। समाज के लोग पंडरी में ज्ञानू उदासी व नर्मदापारा में संतोष डोडानी से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा अन्य शहरों में तिल्दा में विजय वाधवानी, भाटापारा में राजेश छाबड़िया, कैलाश बालानी, धमतरी में हीरा नरसिंघानी, दुर्ग में राम खत्री, राजनांदगांव में गुरमुख वाधवा, बिलासपुर में गोवर्धन लालवानी और मनोहर खटवानी से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button