ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल बोले, पर्वत, नदियों और जीव-जंतुओं की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना. साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करें... वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? ज... अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता...
देश

दिवाली पर बाजार क्षेत्रों को तीन सेक्टर में बांटकर बनाया गया यातायात प्लान

रायपुर। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों को 3 सेक्टरों में बांटकर व्यवस्था बनाया है। जिससे सड़कोंं पर जाम की स्थिति न बने। यातायात संबंधी सुविधाओं के लिए टोल फ्री नंबर 0771-4247119 जारी किया गया है। इस संबंध में व्यापारी संघों की बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी ने यातायात पुलिस का सहयोग करने को कहा

सेक्टर एक में एमजी रोड, केके रोड फाफाडीह रोड, स्टेशन रोड तेलगानी नाका, आमापारा बाजार में आने वाले वाहन चालक अपना वाहन मल्टी लेवल पार्किंग गंज मैदान शारदा चौक के पीछे पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क करेंगे। सेक्टर दो मालवीय रोड सदर बाजार रोड कंकालीपाड़ा रोड पुरानी बस्ती लाखे नगर शास्त्री बाजार में आने वाले वाहन चालक अपना वाहन गांधी मैदान हिंदी स्पोर्ट्स ग्राउंड सीरत मैदान जवाहर मार्केट पार्किंग स्थल मैं अपना वाहन पार्क करेंगे। सेक्टर तीन पंडरी कपड़ा मार्केट देवेंद्र नगर पीली बिल्डिंग लोधिपारा चौक अनुपम नगर बाजार में आने वाले वाहन चालक अपना वाहन पंडरी कपड़ा मार्केट के सामने पार्किंग स्थल सिटी सेंटर माल पार्किंग प्रगति मैदान वह गंज मंडी मैदान में अपना वाहन पार्क करेंगे।

हिंदी व छत्तीसगढ़ी में पार्किंग स्थलों की दी जा रही जानकारी

बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस रायपुर की ओर से लगातार आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे में लगे पीए सिस्टम के माध्यम से हिंदी व छत्तीसगढ़ी में पार्किंग स्थलों की जानकारी प्रसारित की जा रही है। शहर में लगे 56 चौक-चौराहों में लगे स्पीकर पर एक साथ प्रसारित हो रही है। जिससे आम नागरिकों को पार्किंग क्षेत्रों के बारे में जानकारी लगातार जानकारी प्राप्त हो रहे हैं।

समान लोडिंग व अनलोडिंग का समय निर्धारित

त्योहारी सीजन के दौरान दुकानों में माल लोडिंग व अनलोडिंग सुबह 10 से एक बजे एवं शाम चार बजे से नौ बजे रात्रि तक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान ग्राहकों की सुरक्षा के लिए मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अतः माल लोडिंग अनलोडिंग के लिए उपरोक्त समय को छोड़कर अन्य समय में अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button