ब्रेकिंग
Fingernail Lunula Meaning: नाखूनों पर बने सफेद अर्धचंद्र से जानें अपना भविष्य और भाग्य प्रेगनेंसी में जरूरी पोषण: स्वस्थ मां और बेबी के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत Lucknow-Kanpur Expressway: आम जनता के लिए खुला 6-लेन एक्सप्रेस-वे, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़... Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा मंदसौर हाईवे हादसा: टैंकर पलटने से फसलें जलकर राख, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन Indore-Ratlam Fourlane Accident: बिलपांक टोल के पास कार डिवाइडर से टकराई, बाल चिकित्सक समेत दो की जा... दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार रहे ...
छत्तीसगढ़

सेमरसोत अभयारण्य में पेड़ों की अवैध कटाई के विरोध में कल पदयात्रा

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभयारण्य में पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है।बांध निर्माण की आड़ में साल के बड़े-बड़े वृक्षों की अवैध कटाई किए जाने संबंधी प्रमाणित शिकायत किए जाने के बावजूद वन अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में अभयारण्य क्षेत्र के ग्रामीण शुक्रवार को पदयात्रा करेंगे। सेमरसोत अभयारण्य बचाव अभियान के तहत पदयात्रा जिला मुख्यालय बलरामपुर से सुबह दस बजे आरंभ होगी। सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह देव के नेतृत्व में पदयात्री पास्ता, राजपुर, बरियों होते 90 किलोमीटर का सफर तय कर अंबिकापुर पहुंचेंगे। यहां वन संरक्षक वन्य प्राणी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।मांगों के अनुरूप कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई नहीं किए जाने की स्थिति में कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे है।सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र में एक दर्जन से भी अधिक गांव है। जंगल के नजदीक गांव होने के बावजूद उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिल पाता। अभयारण्य क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य भी नहीं हो पाता। आजीविका संवर्धन से जुडी कोई भी गतिविधि अभयारण्य क्षेत्र में संचालित नहीं हो पाने के कारण गांव वाले पहले से ही व्यथित हैं। उनका कहना है कि यदि अभयारण क्षेत्र से कोई जरूरत के लिए जलाऊ लकड़ी या दातुन और पत्ता तोड़ कर लाता है तो सूचना मिलते ही ऐसे लोगों के खिलाफ अभयारण्य क्षेत्र में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करते हैं लेकिन जब विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने सैकड़ों हरे भरे पेड़ों को काट दिया है और उसके प्रमाण भी मौजूद हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button