ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
खेल

20 वर्षीय इगा स्वांतेक दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं

पोलैंड की युवा स्टार खिलाड़ी इगा स्वांतेक ने इतिहास रच दिया है। 20 वर्षीय इगा ने मियामी ओपन में दूसरे दौर का मुकाबला जीतने के साथ ही डब्ल्यूटीए टेनिस रैंकिग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वह विश्व रैंकिग में नंबर एक बनने वाली पोलैंड की पहली और दुनिया की 28वीं महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एश्ले बार्टी द्वारा अचानक से संन्यास लेने के बाद शीर्ष स्थान खाली हो गया, इसका फायदा दूसरे नंबर पर रहीं इगा को मिला और वह अब दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं। स्वांतेक ने इससे पहले शुक्रवार की रात मियामी ओपन के दूसरे दौर में स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराया। टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद चार अप्रैल को नई रैंकिंग अपडेट होगी और फिर संन्यास ले चुकी एश्ले बार्टी का नाम हटाकर  इगा को आधिकारिक तौर पर शीर्ष स्थान पर जगह दे दी जाएगी। इगा ने पिछले कुछ सालों में तेजी से अपनी छाप छोड़ी है।  की रैंक साल 2016 की समाप्ति पर 903 थी। इसके बाद वह 2018 में पहली बार शीर्ष 500 में शुमार हुईं। 2020 की समाप्ति के बाद 17वें रैंक पर पहुंचीं तो 2021 का समापन नौवें रैंक के साथ किया।

Related Articles

Back to top button