ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्... Madhya Pradesh Tribal Protest: एमपी में आदिवासी मकान टूटने के मामले पर गरमाई सियासत, मुख्यमंत्री मोह... Raipur News: नीदरलैंड से 7200 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंची बेटी, मां की तलाश में जुटी मार्मिक... Vaibhav Suryavanshi Warning to Paparazzi: “रील के चक्कर में ठुक जाओगे”, युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी... Yes Bank AT-1 Bond Case: यस बैंक को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 8,415 करोड़ के बॉन्ड राइट-ऑफ मामले म... Delhi High Court on CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के तिरंगा मार्च पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कनॉट ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में बारिश... Delhi CJP Protest Traffic Advisory: कनॉट प्लेस में CJP के ‘तिरंगा मार्च’ को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जा... Election Commission SSR Update: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में विशेष संक्षिप्त संशोधन (SSR) की घोषणा क... Space Mirror Technology: अंतरिक्ष से रात में धरती पर चमकेगी सूरज की रोशनी, अमेरिकी कंपनी ने भारत की ...
खेल

स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ कोहनी की चोट के चलते पाकिस्तान के खिलाफ 29 मार्च से होने वाले वनडे और टी20 मैचों से बाहर हो गए हैं। स्मिथ अब रिहैबिलिटेशन करेंगे। उनकी जगह स्पिनर मिचेल स्वेप्सन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। 32 साल के स्मिथ ने हाल में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में अपने करियर में सबसे तेज 8000 रन पूरे किए हैं और लिमिटेड ओवरों की सीरीज से उनका बाहर होना कंगारुओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स साइंस एंड खेल चिकित्सा प्रबंधक कोंटोरिस ने बताया कि स्मिथ का लिमिटेड ओवरों की सीरीज से हटना उन्हें पूरी तरह से फिट करने के लिए एक उपाय था और इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि भविष्य में उन्हें चोट से दूर रखा जाएगा। इस बीच, व्हाइट बॉल सीरीज के लिए स्मिथ की जगह स्वेप्सन को टीम में शामिल किया गया है। स्वेप्सन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक उन्होंने वनडे मैच नहीं खेले हैं। हालांकि उन्होंने 2018 में डेब्यू के बाद से सात टी20 मैच खेले हैं।

Related Articles

Back to top button