ब्रेकिंग
Karnal Road Accident: करनाल में भीषण सड़क हादसा; दंपति की दर्दनाक मौत, एक झटके में उजड़ गया हंसता-खे... Haryana News: सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; नांदेड़ साहिब के लिए 800 श्... Crime Update: पैदल जा रही महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 स्नैचर गिरफ्तार, चोरी के 58 मामलों का हुआ ख... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम; इस जिले में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, जानें अगले 2... Haryana CM in Assam: मुख्यमंत्री नायब सैनी बने असम बीजेपी के सह-प्रभारी, विधायक दल की बैठक के लिए के... MP Pulse Production: मध्य प्रदेश बनेगा दालों का हब; मोहन यादव सरकार ने बनाया दलहन उत्पादन का मेगा प्... Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्...
देश

लुधियाना में सड़क हादसों में तीन लोग घायल

लुधियाना। में सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संबंधित थानों की पुलिस ने अब आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। जालंधर बाइपास स्थित ड्यूक हौजरी के पास तेज रफ्तार कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके पीछे टकराने से माेटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि उसकी पहचान जालंधर के हरबंस नगर निवासी निपुण चेतू के रूप में हुई। पुलिस ने  ताजपुर रोड के पाठक नगर निवासी कृष्ण देव की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 9 मार्च की दोपहर वो अपने मोटरसाइकिल पर जालंधर बाइपास से गांव भट्टियां की और जा रहा था। ड्यूक हौजरी के सामने आरोपित ने अपनी फोर्ड इको स्पोर्ट कार की अचानक ब्रेक लगा दिए।

जीटी रोड पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button