ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
छत्तीसगढ़

आईपीएल शुरू होते ही सटोरी सक्रिय, पुलिस ने अलग- अलग दो जगह सटोरियों पर की कार्रवाई, नगदी समेत लाखों के हिसाब-किताब की पर्ची जब्त…

रायगढ़/महासमुंद. आईपीएल लीग 2022 के शुरू होते ही सट्टा खिलाने वाले सक्रिय हो गए हैं, जिस पर पुलिस ने दो जिलों में शटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने शटोरियों के पास से लाखों के हिसाब-किताब की लिखी पर्ची के साथ मोबाइल सहित नगदी जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि, रायगढ़ की पुलिस ने शटोरियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है. आईपीएल को ध्यान में रखते हुए एसपी अभिषेक मीना ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को मुखबिर लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में आज शाम कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिली कि तुर्कापारा चांदनी चौक में रहने वाला जुबेर अली नाम का व्यक्ति आईपीएल लीग के मैच के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर रुपए हार जीत का सट्टा लिख रहा है. सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली ने पुलिस की टीम के साथ सुनियोजित तरीके से मौके पर जाकर कार्रवाई की. जहां पुलिस ने आरोपी जुबेर को रंगेहाथ सट्टा लगाने वालों से पर्ची में सट्टा नोट करते पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी के घर से एलइडी टीवी, 2 नग पावर स्पीड, 5 नग मोबाइल चार्जर, 1 केलकुलेटर, 4 नग मोबाइल स्टैंड, 2 मोबाइल, नगदी रकम 8,000 और क्रिकेट सट्टा का हिसाब-किताब लिखी हुई एक पर्ची, जिसमें 1,80,000 का हिसाब है. जिन्हें गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है.आरोपी जुबेर अली निवासी तुर्की पारा से थाना कोतवाली रायगढ़ पूछताछ में कई बड़े खाई वालों का नाम बताया है, जिनमें दिल्ली और मुंबई के लोग भी हैं.

वहीं महासमुंद में भी शटरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी महासमुंद विवेक शुक्ला ने आईपीएल शुरू होते ही सभी थाना चौकी प्रभारियों को मुखबिर लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसी क्रम में सरायपाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली की इस्लाम मोहल्ले का रहने वाला मिर्जा शोएब बैग नाम का व्यक्ति आईपीएल लीग के मैच के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा पट्टी लिख रहा है.

वहीं सट्टा पट्टी की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सरायपाली व उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. पुलिस ने मिर्जा शोएब बेग को मोबाइल के जरिए मैच पर सट्टा लगाने वाले से पर्ची में सट्टा नोट करते रंगेहात पकड़ा. पुलिस ने आरोपी के पास से 1 मोबाइल, नगदी रकम 48900 रुपए और क्रिकेट सट्टा का हिसाब-किताब लिखी हुई एक पर्ची, जिसमें 4,50000 रुपए का हिसाब लिखा हुआ था. जिसे जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button