ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
खेल

रूस के रोमन अब्रामोविच यूक्रेन के घायल और पीड़ितों की मदद के लिए बेचेंगे अपना चेल्सी फुटबॉल क्लब

रूस के अरबपति बिजनेसमैन और इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच ने यूक्रेन के घायल और पीड़ितों की मदद के लिए अपने क्लब को बेचने का फैसला लिया है। रोमन ने इस क्लब को 2003 में खरीदा और उन्होंने इसे 3 अरब पाउंड यानि कि करीब 30,391 करोड़ रुपए में बेचेंगे। अब्रामोविच ने कहा कि उनके लिए यह फैसला काफी कठिन था। उन्होंने एक बयान में कहा ‘मैं 19 साल पहले इस क्लब से जुड़ा था। यह मेरे लिए भावुक पल है। मैंने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि जल्द ही इसकी प्रकिया पूरी की जाए।’ 2003 से इस क्लब ने 19 मेजर खिताब जीतकर फुटबॉल की दुनिया में खूब नाम कमाया है। हाल ही में चेल्सी 2020/21 यूएफा चैंपियंस लीग भी अपने नाम की थी।

उन्होंने आगे कहा “मैंने चेल्सी क्लब को बेचने का फैसला लिया है। मुझे लगता है कि यही फिलहाल इस क्लब, फैन्स, यहां के वर्कर, क्लब के स्पॉन्सर और पार्टनर्स के लिए बेहतर है। क्लब को बेचने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी, बल्कि एक प्रोसेस के तहत किया जाएगा। मैं कोई लोन चुकाने के लिए नहीं कहूंगा। चेल्सी को खरीदना मेरे लिए कभी बिजनेस जैसा या पैसे को लेकर नहीं था, बल्कि यह खेल और क्लब के लिए मेरा जुनून था। इसके अलावा, मैंने अपनी टीम को एक चैरिटेबल फाउंडेशन स्थापित करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button