ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
देश

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को झटका, सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी में लगातार चला भारी बारिश (Heavy Rain Fall) का दौर हालांकि अब थम गया लेकिन अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं. लोगों को पहले के मुकाबले कुछ राहत जरूर महसूस हुई है. तेज बारिश के दौरान जलभराव के चलते कई इलाकों में यातायात बिल्कुल ठप हो गया था, वहीं प्रशासन ने भी चेतावनी जारी कर लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी थी. इसी बीच एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो गया. यह वीडियो दक्षिण मुंबई (South Mumbai) की एक बहु म‌ंजिला इमारत (Skyscraper) का है. लगातार बारिश के कारण 40 मंजिला यह इमारत एक झरने (Water fall) में तब्दील हो गई. इसके बाद इमारत को देखने के लिए भीड़ लग गई और कई लोग वीडियो बनाते भी दिखे.

K Sudarshan

@SudarshanEMA

Waterfalls in New Cuffe Parade!

Embedded video

857 people are talking about this
लोगों ने कहा- टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना दो

ट्वीटर पर इमारत का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने मजाक किया तो कुछ ने इसे गंभीर भी माना. एक यूजर ने कहा कि इसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना देना चाहिए और इसके लिए टिकट भी लगना चाहिए. वहीं एक महिला ने इसे गंभीरता से लिया और पूछा कि क्या यह सही में कफ परेड इलाका है, ऐसा कैसे हो सकता है. वहीं इसी इमारत में रहने वाले रोहन ने बताया कि मैं इसी इमारत के 32वें माले पर रहता हूं. हमें ऐसा लगा जैसे हमारी इमारत से कोई झरना गिर रहा हो.

मौसम विभाग ने जारी की थी चेतावनी

इससे पहले लगातार चली बारिश के बाद मुंबई में हालात खराब हो गए थे. मौसम विभाग ने भी 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी. सभी स्‍कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. बृहन्‍मुंबई म्‍युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने एक बयान जारी कर कहा था कि जिन स्‍कूलों में छात्र पहुंच चुके हैं, उनके प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और बच्‍चों को सावधानीपूर्वक घर भेजने की व्‍यवस्‍था करें. लगातार बारिश के चलते हवाई, सड़क और रेल व्‍यवस्‍था भी चरमरा गई थी. हालांकि गुरुवार को बारिश का दौर थमने के बाद लोगों को खासी राहत महसूस हुई और जलभराव की स्थिति भी नियंत्रण में आती दिखी.

ANI

@ANI

Maharashtra: Water level has receded in almost all parts of Mumbai. NDRF teams are on alert and kept on stand by at Kurla, Parel and Andheri. (File pic)

View image on Twitter
15 people are talking about this
उपनगरीय इलाकों में भी परेशानी

लगातार हो रही तेज बारिश से मुंबई के अलावा उपनगरीय इलाके भी बुरी तरह प्रभावित हुए. नवी मुंबई और ठाणे में भी जगह-जगह जल भराव हो जाने के चलते लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए थे ‌और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था. हालांकि अब धीरे धीरे पानी कम होने के बाद लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button