ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
उत्तरप्रदेश

उम्मीदवार के समर्थन में वाराणसी पहुंचे अनुराग ठाकुर

वाराणसी  । उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी हुई। यहां सात चरणों में मतदान होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया से लेकर फील्ड तक लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाने में लगे हुए हैं। दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियों के नेता लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज वाराणसी में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। प्रचार के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस को निशाना बनाया। अनुराग ने कहा, ‘कांग्रेस बिकनी/हिजाब, सीएए/राफेल की बात करते हैं, लेकिन जनता उन्हें कभी स्वीकार नहीं करती क्योंकि वे कभी भी गरीबों के कल्याण की बात नहीं करते हैं।’  अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर भी तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव खुद अपनी ही सीट हार जाएंगे। उन्होंने सपा पर तुष्टीकरण का आरोप भी लगाया। अनुराग ने कहा कि सपा तुष्टीकरण की राजनीति से ही वोट बटोरना ही जानती है। आप लिख लीजिए की अखिलेश अपनी सीट से ही हार जाएंगे। गौरतलब है 10 फरवरी को राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इस चुनाव में कुल 623 उम्मीदवार अपनी किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं और 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं 14 फरवरी को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर और अमरोहा, संभल जिले की 55 सीटें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button