ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
व्यापार

राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयरलाइन जून में भरेगी पहली उड़ान

भारत के वारेन बफेट के रूप में पहचाने जाने वाले बिग बुल राकेश झुनझुनवाला समर्थित बजट एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। कंपनी की उड़ान सेवाएं जून महीने से शुरू होने की संभावना है।अकासा एयर के मुख्य कार्यकारी विनय दुबे ने का कि अपना परिचालन शुरू करने के लिए एयरलाइन नागरिक उड्ययन मंत्रालय और नागरिक उड्ययन महानिदेशालय (डीजीसीए) से सभी प्रासंगिक लाइसेंस प्राप्त करने के लिए तेज से काम कर रही है। हालांकि उन्होंने इस तरह की कोई भी जानकारी साझा नहीं की है कि आखिर सेवाओं की शुरूआत में कंपनी किन शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी।

पिछले साल नवंबर 2021 में ही आकासा एयर ने 72 बोइंग 737 मैक्स जेट विमानों का ऑर्डर दिया था। कंपनी का लक्ष्य लॉन्च के एक साल के भीतर ही अपने बेड़े में 18 विमान शामिल करने का है। इसके साथ ही अकासा एयर ने पांच साल में अपने बेड़े में 72 विमान शामिल करने की योजना तैयार की है। इसमें कहा गया है कि कंपनी को आने वाले महीनों में विमान के पहले बैच की डिलीवरी मिलने की संभावना है।

पिछले साल अक्तूबर 2021 में सरकार की ओर से अकासा एयरलाइन की पैरेंट कंपनी एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से प्रारंभिक मंजूरी (एनओसी) मिली थी। एनओसी के मिलने के बाद किसी एयरलाइन को एयर ऑपरेटर का परमिट (एओपी) प्राप्त करने में तकरीबन छह महीने का समय लगता है। विनय दुबे के अनुसार, इंतजार खत्म होने वाला है और जून में एयरलाइन के विमान उड़ान भर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button