ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
छत्तीसगढ़

आयुर्वेद अस्पताल में दूर नहीं हुई दवा की कमी

बिलासपुर। जिला आयुर्वेद अस्पताल में बीते चार महीने से दवाओं को टोटा चल रहा है। आलम यह है कि सामान्य बीमारियों की दवा भी नसीब नहीं हो रही है। ऐसे में मरीज बाहर से दवा खरीदने के लिए बाध्य है। अस्पताल प्रबंधन लगातार सीजीएमएससी व रायपुर स्थित प्रदेश आयुर्वेद औषधालय से संपर्क कर रहा है। फिर भी दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

आयुर्वेद अस्पताल में नियमित ओपीडी का संचालन किया जाता है। जहां की रोजाना 150 से 200 तक मरीज पहुंचते हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा पुराने मरीज हैं। इनका लंबे समय से उपचार चल रहा है। बीते कुछ महीने से दवा बनाने के काम में आने वाली जड़ी बूटियों की कमी चल रही है। ऐसे में रायपुर के आयुर्वेदिक औषधालय व लैब में विभिन्न् प्रकार की बीमारियों में उपयोग आने वाले चूर्ण का उत्पादन मांग के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। अश्वगंधा चूर्ण, अविपत्तिकर चूर्ण, काढ़ा और अन्य जरूरी चूर्ण नहीं बन पा रहे हैं। इसी तरह सीजीएमएससी से भी बीते चार महीने से टेबलेट के रूप में मिलने वाली दवाओं की सप्लाई बंद है। जबकि इसके लिए लगातार डिमांड की जा रही है। दवा नहीं होने के कारण आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से उपचार कराने वाले परेशान हंै।

Related Articles

Back to top button