ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
दिल्ली/NCR

दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा में मां-बेटे की मौत

हरियाणा। सदर थाना पुलिस के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मसाना के पास अंबाला की ओर से आ रही कार का टायर फटने से कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी ओर की सड़क पर आ गई, जिस पर पिपली की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से कार की भिडंत हो गई। हादसे में कार सवार मां व नौ वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेजा गया है। हादसे के बारे में स्वजनों को सूचना दी गई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के काला आम निवासी रानो अपनी पत्नी अफसाना व नौ वर्षीय बेटे के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। सुबह करीब सात बजे वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मसाना के समीप पहुंचे तो कार का टायर फट गया। जिससे संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी खा कर अंबाला की ओर जाने वाली सड़क पर आ गई। इसी दौरान पिपली से अंबाला की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस से कार की जोरदार टक्कर हुई।

Related Articles

Back to top button