ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

High BP के मरीजों के लिए अचूक दवा है ये मिल्क प्रोडक्ट, डेली डाइट में जरूर करें शामिल

High Blood Pressure Control: ब्लड प्रेशर बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा पैदा होता है, ऐसे में बेहद जरूरी है कि हाई बीपी को रोकने का कारगर उपाय अपनाया जाए वरना सेहत को नुकसान हो सकता है.

नई दिल्ली: भारत में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के मरीजों की तादाद काफी ज्यादा है क्योंकि यहां की फूड हैबिट्स ऐसी परेशानियों को पैदा करती है. साउथ ऑस्ट्रेलिया (South Australia) की एक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में ये बात सामने आई थी कि दही ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में कारगर है. इसका मतलब यह कि अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं तो दही (Curd) को अपनी रोजाना डाइट में शामिल करें.

30 की उम्र में ही बढ़ने लगा है ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और हाइपरटेंशन (Hypertension) इन दिनों पूरी दुनिया में एक आम समस्या बन चुकी है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (World Health Organization) के मुताबिक साल 2022 आते आते दुनिया में 30 से 79 उम्र के 1.28 बिलियन लोग इस समस्या की जद में थे.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

डॉक्टर एलेक्सेंड्रा वेड (Dr. Alexandra Wade) कहती हैं, डेयरी प्रॉडक्ट (Dairy Product), खासतौर पर दही (Curd) ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को नॉर्मल रखने में मदद करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैल्शियम (Calcium), मैग्नीशियम (Magnesium) और पोटैशियम (Potassium) जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (Micronutrient) होते हैं. स्टडी में सामने आया कि हाई बीपी वाले जिन लोगों ने दही खाया उनके बीपी की रेटिंग में करीब सात नंबर की कमी आई.

दांतों को भी मजबूत करता है दही

दही (Curd) खाना दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है. यूं तो हमारे लिए सभी डेयरी प्रॉडक्ट्स  (Dairy Products) अच्छे बताए गए हैं लेकिन दही में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला कैल्शियम (Calcium) और फास्फोरस (Phosphorus) हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें.)

Related Articles

Back to top button