ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
मध्यप्रदेश

इंदौर के पालदा इलाके में हनुमान मंदिर की चौखट पर मिली खून से सनी एक गुंडे की लाश

इंदौर के पालदा इलाके में मंदिर के बाहर एक गुंडे की हत्या कर दी गई। वह छावनी इलाके में रहता था। उस पर करीब दस से अधिक अपराध दर्ज थे। गुंडे की जिलाबदर की फाइल पर सोमवार को कमिश्नर को साइन करना थी। लेकिन सुबह ही उसका दूसरे थाना क्षेत्र में शव पड़ा मिला। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू की है। पालदा तौल कांटे के पास हनुमान मंदिर पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान शुभम पुत्र अरूण सिलावट निवासी पारसी मोहल्ले के रूप में की। शुभम रात में अपने कुछ साथियों के साथ निकला था। देर रात तक वह घर नही आया। परिवार के पास सुबह उसकी मौत की सूचना पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक शरीर पर चाकू और सिर पर किसी भारी वस्तु से मारने के निशान मिले हैं। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। पुलिस के मुताबिक शुभम के पिता हम्माली का काम करते हैं। जबकि उसका एक छोटा भाई पढ़ाई करता है।

शुभम पर करीब दस से अधिक अपराध दर्ज हैं। 2017 में उसने भंवरकुआ इलाके में ही फर्शी मारकर एक युवक की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। उस पर जेल से छूटने के बाद 2018 और 2020 में दो बार रासुका के तहत कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद शुभम पर मारपीट जैसे कुछ अपराध दर्ज हुए थे। संयोगितागंज पुलिस ने शुभम की जिलाबदर फाईल तैयार की थी। सोमवार को कमिश्नर को उस पर साइन करना थी। इसके बाद पुलिस उसे जिले की सीमा के बाहर छोड़ आती। लेकिन सुबह ही उसकी हत्या हो गई। मृतक के परिजनों ने कार्यवाही नही होने के आरोप लगाते हुए थाने पर शव रख चक्का जाम करने की कोशिश की है।

Related Articles

Back to top button