ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
देश

यूपी में बीजेपी की जीत पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- कोई नहीं तोड़ सकता योगी-मोदी की जोड़ी

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता। हाल ही में यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली जीत के संदर्भ में उन्होंने ये बात की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यूपी की जनता के अलावा बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों ने बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई जो गुजरात में बसे हुए हैं। वड़ोद के ओलपड़ तुगलक में समस्त पाटिदार आरोग्य ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे किरन मेडिकल कॉलेज की आधारशिला कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। आनंदीबेन पटेल ने कहा- दोस्तों हमने यूपी में सरकार बना ली। मोदी-योगी की जोड़ी को कोई नहीं तोड़ सकता। यूपी में मिली जीत के लिए कई लोगों ने बीजेपी को सपोर्ट किया। कई लोग बीजेपी का प्रचार करने सूरत से यूपी गए। यूपी में 35 साल बाद कोई पार्टी दोबारा जीतकर आई है। उन्होंने आगे कहा कि आपको हमें बधाई देनी चाहिए। इस जीत में उत्तर भारतीयों का बहुत बड़ा हाथ है जिन्होंने गुजरात में रहकर बीजेपी को सपोर्ट किया. गौरतलब है कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटें जीतकर यूपी में दोबारा सरकार बनाई है। बीजेपी ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि अपना दल (एस) ने 18 सीटें जीती। यूपी में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी का पूरा जोर अब गुजरात चुनावों पर है। पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात में बीजेपी की पकड़ हमेशा से मजबूत मानी जाता है लेकिन राजनीति में निश्चित तौर पर कुछ भी कह पाना संभव नहीं। राजनीति में चमत्कार होते रहते हैं, इसका ताजा उदाहरण आम आदमी पार्टी है जिसने दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बना ली है और अब गुजरात चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button