ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
पंजाब

पंजाब में ड्रोन के जरिए रखी जाएगी पेड़ों की अवैध कटाई पर नजर

सरकार ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। ड्रोन के जरिए जंगल माफिया के साथ आग का भी पता लगाया जाएगा। राज्य के नए जंगलात मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अवैध कटाई के साथ जंगलात विभाग की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 2323 शुरू कर दिया गया है। जंगलात मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि अब पेड़ों की कटाई के लिए मोबाइल एप से मंजूरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर छोटे किसानों को इसकी जरूरत पड़ती है। इसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। मोबाइल एप से उन्हें सुविधा होगी। इससे पंजाब के कंडी एरिया के लोगों को भी लाभ होगा। जंगलात मंत्री ने कहा कि ड्रोन के जरिए जंगल से लकड़ी चोरी और आग लगने की घटनाओं के साथ जानवरों की सेहत पर भी नजर रखी जाएगी। अगर कहीं कोई जानवर बीमार है या तड़फ रहा है तो उसका इलाज भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारा जंगली क्षेत्र 7.50% करने का लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button