ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
हरियाणा

हरियाणा के पानीपत जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती ने ट्रेन आगे कूदकर की खुदकुशी

हरियाणा के पानीपत जिले में गांव दिवाना के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। शवों के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों के पास से मिले मोबाइल फोन, कागजात आदि से उनकी पहचान हुई। दोनों की पहचान पंजाब के संगरूर जिला निवासियों के रूप में हुई।

मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अलसुबह पानीपत पहुंचे। परिजनों ने जीआरपी के साथ घटनास्थल देखा। परिजनों के आने पर दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी का पर्चा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच देर रात परिजनों के पास पानीपत जीआरपी की कॉल गई। जिस कॉल के बाद दोनों परिवारों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। दोनों परिवार पानीपत पहुंचे, जहां पहुंचने के बाद पता लगा कि युवक-युवती ने विकास नगर फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। युवक को विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाना था, जिसके लिए उसके परिजनों ने फीस भी भर दी थी।

Related Articles

Back to top button