ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में छोटे-छोटे वेंटिलेटर देंगे अमेरिका में बसे छत्‍तीसगढ़‍िया

रायपुर।अमेरिका में निवास कर रहे छत्तीसगढ़-समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना-संकट में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपना भी योगदान देने की पेशकश की है। उनके प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से कल शाम दूरभाष पर चर्चा करते हुए कहा कि वे उनके हर फैसले में साथ हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका में निवास कर रहे छत्तीसगढ़ियों की ओर से छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में छोटे-छोटे वेंटिलेटर प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक सार्थक पहल होगी। इस चर्चा में अमेरिका के सेंट फ्रांसिको से वेंकटेश शुक्ला, जानसन एंड जानसन के चीफ डेटा साइंस आफिसर पल्लव शर्मा शामिल थे। इन प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button