ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

नकदी संकट है तो उठाएं ‘Buy now pay later’ कॉन्सेप्ट का फायदा, पहले खरीदें बाद में करें भुगतान

नई दिल्ली। वित्तीय संकट जैसी आपात स्थिति में क्रेडिट कार्ड्स ग्राहक को आर्थिक आजादी प्रदान करते हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड के लिए अनुमोदन प्राप्त करने के लिए बैंक से संपर्क करना और अस्वीकार की प्रक्रिया से गुजरना कभी-कभी मुश्किल लग सकता है। ऐसे ग्राहकों के लिए, ‘buy now pay later’ कॉन्सेप्ट बड़े काम आ सकता है।

‘बाय नाऊ पे लेटर’ कॉन्सेप्ट में ग्राहक प्रोडक्ट को खरीद कर घर ला सकता है, लेकिन इसका भुगतान कुछ दिनों बाद करना होता है। बाय नाऊ पे लेटर प्रोडक्ट्स ग्राहक के लिए काफी मददगार होते हैं, क्योंकि इन पर कोई ब्याज या अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है।

मौजूदा समय में कोरोना वायरस प्रकोप और लॉकडाउन के कारण कई सारे लोगों के पास नकदी का संकट है। ऐसे में बाय नाऊ पे लेटर प्रोडक्ट ग्राहक को अपनी जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत दे सकते हैं। आमतौर पर ये प्रोडक्ट्स वेतन अनियमितताओं की चिंता किए बिना ग्राहकों को 15-20 दिन के भुगतान समय के साथ आवश्यक खरीदारी की सुविधा प्रदान करते हैं।

इसके और भी कई फायदे हैं। कार्ड पेमेंट या इंटरनेट बैंकिंग भुगतान विकल्पों वाली खरीदारी में ग्राहक को पहले भुगतान करना होता है। वहीं, इस कॉन्सेप्ट में ग्राहक को भुगतान करने से पहले प्रोडक्ट घर लाने, उसे आजमाने और संतुष्ट होने का मौका मिलता है। इस खरीदारी में ग्राहक को किसी ई-कॉमर्स पेमेंट पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल्स नहीं डालनी होती है, जिससे वे फिशिंग या अकाउंट हैकिंग से भी बचे रहते हैं।

इस कॉन्सेप्ट में ग्राहक को कैश रखने की जरूरत भी नहीं होती। साथ ही अगर ऑर्डर डिलीवर नहीं होता है, या गलत ऑर्डर डिलीवर होने जैसी स्थितियों में भी अधिक चिंता नहीं करनी पड़ती है। हालांकि, पेमेंट में देरी होने पर ग्राहक को ब्याज या दूसरे शुल्क देने पड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button