ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
टेक्नोलॉजी

Xiaomi ने लॉन्च किया 30000mAh बैटरी वाला Mi Power Bank 3, जानें कीमत और उपलब्धता

नई दिल्ली। Xiaomi ने कुछ समय पहले चीनी मार्केट में 20000mAh बैटरी वाला पावर बैंक लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी 30000mAh बैटरी वाला पावर बैंक लेकर आई है। जो कि सिंगल चार्ज में 10 दिनों का बैकअप देने में सक्षम है। 30000mAh Mi Power Bank 3 की मदद से यूजर्स एक साथ तीन डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 24W इनपुट दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने पिछले साल Power Bank 3 को 50W के साथ लॉन्च किया था।

30000mAh Mi Power Bank 3 की कीमत और उपलब्धता

30000mAh Mi Power Bank 3 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत CNY 169 यानि करीब 1,800 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अन्य देशों में इसके लॉन्च या उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। चीन में इसकी उपलब्धता की बात करें तो यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और JD.com पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इसकी सेल 18 जून से शुरू होगी।

30000mAh Mi Power Bank 3 के फीचर्स

30000mAh Mi Power Bank 3 को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से फोन को 10 बार से ज्यादा चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा Mi 10 और Redmi K30 Pro जैसे स्मार्टफोन को 4.5 बार तक फुल चार्ज किया जा सकेगा। वहीं कंपनी ने दावा किया है कि इस पावर बैंक के फुल चार्ज होने पर यूजर्स iPhone SE 2020 को 10.5 बार फुल चार्ज कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button