ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

कार को टक्कर मारकर भाग रहे थे युवक, दो थानों में जुर्म दर्ज

बिलासपुर। महाराणा प्रताप चौक के पास कार को टक्कर मारकर भाग रहे एक्सयूवी सवार युवकों को हिर्री पुलिस ने पकड़ा है। मामले में कार चालक के खिलाफ सिविल लाइन और हिर्री थाने में जुर्म दर्ज किया गया है

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाले श्रेष्ठ भोसले छात्र हैं। बुधवार की सुबह 11 बजे वे अपनी बहन श्रेया व भाई गौरव को लेकर सरगांव जा रहे थे। महाराणा प्रताप चौक के पास उनकी वेगन आर कार को एक्सयूवी क्रमांक सीजी 04 एच वाय 1947 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। श्रेष्ठ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इस पर युवक कार के अंदर से उन्हें इशारों में अश्लील गालियां देते हुए भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी चौक में तैनात पुलिस कर्मियों को दी। इस पर पुलिस ने कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी

इस पर हिर्री पुलिस ने भोजपुरी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। तेज रफ्तार कार के चालक सुनील नायक ने टोल प्लाजा के पास कार रोकी। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। श्रेष्ठ की शिकायत पर सिविल लाइन और हिर्री पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

कार की तेज रफ्तार देख पुलिसकर्मी भी सहमे

घटना की जानकारी कंट्रोल रूम से जिले भर की पुलिस को दी गई। इसके बाद हिर्री पुलिस ने भोजपुरी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। इस दौरान कार तेजी से उनकी ओर आ रही थी।

कार की गति देखकर पुलिसकर्मी भी सहम गए। एसआइ बीआर डहरे ने बताया कि टीम ने किसी तरह वाहन को स्र्कवाया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button