ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर बना शत-प्रतिशत नल-जल युक्त पहला जिला

भोपाल : जल जीवन मिशन में प्रदेश की समूची ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने के लिए हर जिले में एकल अथवा समूह जल-प्रदाय योजनाओं के कार्य जारी है। प्रदेश का बुरहानपुर पहला जिला है जहाँ के शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को उनके घर में नल कनेक्शन के जरिए जल उपलब्ध करवाया गया है।

प्रदेश की राजधानी से करीब सवा 3 सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित लगभग पाँच लाख की ग्रामीण जनसंख्या वाले बुरहानपुर जिले में जल जीवन मिशन में 129 करोड़ रूपये से अधिक लागत की जल प्रदाय योजनाओं से प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक अब नल से जल पहुँच रहा है।

बुरहानपुर जिले के दोनों (बुरहानपुर और खकनार) विकासखण्ड में 167 ग्राम पंचायतें और 254 ग्राम हैं। जल जीवन मिशन में जिले के सभी गाँवों के सभी परिवार के घर तक नल कनेक्शन से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सभी आँगनवाड़ी केन्द्र और शालाओं में भी प्लेटफार्म बनाकर उनमें नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था कर दी गई है।

मिशन की गाइडलाईन के अनुसार जिले में प्रत्येक ग्राम में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति गठित कर दी गई है। ग्रामीण परिवारों को मिल रहे जल की गुणवत्ता की समुचित जाँच के लिए 541 महिलाओं को एफटीके से जल परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सेक्टर वाइस क्लस्टर बनाकर उन्हें जल उपभोक्ता परिवारों से जल कर राशि प्राप्त करने का दायित्व भी सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button