ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मध्यप्रदेश

महंगाई का स्लो प्वाइजन डोज- भोपाल में 112 रुपए पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 95 के पार, इधर खरगोन में पारा पहुंचा 43 डिग्री, बैंक हड़ताल का आज दूसरा दिन

भोपाल। पेट्रोल डीजल की कीमतों में एक साथ आग न लगकर धीरे-धीरे धुआं उठ रहा है। कहने का मतलब कंपनियों एवं सरकार द्वारा महंगाई का स्लो प्वाइजन डोज दिया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एकसाथ रुपए में बढ़ोत्तरी न होकर रोज-रोज कुछ पैसों में वृद्वि हो रही है।

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोत्तरी हुई है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज सुबह से ही नई कीमतें लागू हुई है। आज 7वीं बार पेट्रोल के दाम बढ़े है।

इधर प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में गर्मी का पारा चढ़ गया है। भोपाल का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा है। दिन का तापमान 39.8 पहुंचा। वहीं खरगौन में पारा 43 डिग्री पहुंचा है।प्रदेश के रतलाम, गुना, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर और ग्वालियर लू की चपेट में है।

बैंक और ट्रेड यूनियन की राष्ट्र्व्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल से बैंक के कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का असर से प्रदेश में 40,000 चेक 500 करोड़ के एसेसमेंट और 1500 लोन अटके। भोपाल में प्रॉपर्टी के 50 करोड़ के सौदे नहीं हो पाए। आज 2000 से अधिक एटीएम पूरी तरह से खाली हो सकते है।

Related Articles

Back to top button