ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दाल मिल मशीनरी की प्रदर्शनी में आए देशभर से 2000 से अधिक व्यापारी

प्रदर्शनी समापन समारोह में आएँगे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

• प्रदर्शनी में कई कंपनियों के लॉन्च किए नए उत्पाद और मशीनें
• अत्याधुनिक कलर सॉर्टर और पैकेजिंग मशीनें हैं उपलब्ध

इंदौर, 25 मार्च 2022 : शहर में तीन दिवसीय ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दाल मिल मशीनरी की प्रदर्शनी “ग्रेनेक्स इंडिया 2022′ के शनिवार को होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। इस दौरान वे दाल मिल व्यापारियों से चर्चा भी करेंगे एवं वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी उनके द्वारा किया जाएगा।
“ग्रेनेक्स इंडिया 2022′ में 100 से ज्यादा कंपनियों के उत्पाद देखने के लिए देश भर से पिछले 2 दिनों में 2000 से ज्यादा व्यापारी आ चुके हैं। सबसे अधिक मांग कलर सॉर्टर मशीन की है। प्रदर्शनी में कई कंपनियों ने अपने कुछ नए उत्पाद भी जारी किए हैं जिनमें दाल और अनाज की गुणवत्ता जांच करने वाली नई तकनीक की मशीनें भी शामिल है।
प्रदर्शनी में लोगों की 2 दिन की प्रतिभागिता को लेकर ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल ने बताया कि, “देशभर से लोग यहां पर आ रहे हैं और मशीनें खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। पिछले दो ग्रेनेक्स के आयोजनों की तुलना में इंदौर में आयोजित “ग्रेनेक्स इंडिया 2022′ सबसे सफल आयोजन रहा है। इस आयोजन में भाग लेने वाली कंपनियों द्वारा व्यापारियों को कुछ विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है जिससे व्यापरियों में और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में अच्छा ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को होने वाले समापन समारोह में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। इस दौरान वे दाल मिल व्यापारियों से चर्चा भी करेंगे एवं वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी उनके द्वारा किया जाएगा।“’
कलर सोर्टर मशीन, क्वालिटी जांच करने वाली मशीन, और पैकेजिंग मशीन में कई नए नवाचार के साथ कंपनियों द्वारा अपने उत्पाद प्रदर्शनी में दिखाए जा रहे हैं। इन्हीं में शामिल है इंटीग्रेटेड पैकेजिंग मशीन जिसमें ऊपर से अनाज डालने और नीचे से पैकेजिंग के लिए थैली लगाने पर अपने आप निर्धारित वजन का माल पैकेट में आकर पैकेट बंद हो जाता है। यह पूरी प्रक्रिया चंद मिनट में हो जाती है जिसके लिए पहले तीन अलग-अलग मशीनों की जरूरत पड़ती थी। वहीं इस बार एक ऐसी मशीन भी प्रदर्शित की गई है जो विशेष रूप से चीन से आयात कर मंगवाई गई है जिससे किसी भी प्रकार का अनाज या दलहन बोरों में बिना मेहनत के भरा जा सकता है।
वही एआई और मशीन लर्निंग आधारित अनाज की जांच करने वाली मशीन निर्माता स्टार्टअप कंपनी नेब्यूला ने भी ग्रेनेक्स इंडिया 2022 में अपना स्टॉल लगाया है। कंपनी के प्रतिनिधि नीलांश कम्बोज ने बताया की भारत ही नहीं पूरे विश्व में इस तकनीक के आधार पर गुणवत्ता की जांच करने वाली कंपनियां बहुत कम हैं। उनके द्वारा भारत सरकार से इस तकनीक का पेटेंट भी लिया गया है और अब तक 350 से ज्यादा मशीनें मंडियों में और निजी कंपनियों को दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button