ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या में नवरात्र से शुरू होगी सीता रसोई

अयोध्या । चेत्र नवरात्र में रामनगरी अयोध्या में राम भक्तों को सीता रसोई का प्रसाद मिलेगा। सीता रसोई से श्रद्धालुओं को रामलला का भोग लगा प्रसाद वितरित करने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भगवान श्री रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की व्यवस्था बना रहा है। इनकी व्यवस्था राम नवमी से शुरू होगी।

रामनवमी के नौ दिवसीय उत्सव में रामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भक्तों को निशुल्क भोजन कराएगी। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या भी दिन प्रतिदिन कई गुणा बढ़ता जा रहा है। इसके कारण श्रीराम लला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को रुकने के लिए ही नहीं बल्कि भोजन के लिए भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसको देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अस्थाई रूप से सीता रसोई शुरू करने की योजना बनाई है।

Related Articles

Back to top button