ब्रेकिंग
पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा शर्मनाक! लुधियाना में पति ने पार की क्रूरता की हदें, मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे ने तोड़ा दम; पूरे इ... राम रहीम का पैरोल पर बाहर आते ही लाइव सत्संग; हरियाणा-पंजाब समेत 11 प्रमुख केंद्रों पर हुआ ऑनलाइन का... डबल इंजन सरकार में हरियाणा खाली हाथ"; बजट पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा— बोले, सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले... पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब EMI पर मिलेंगे सस्ते फ्लैट, सरकार की नई हाउसिंग स्कीम पर काम श... Haryana Weather: हरियाणा में जनवरी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, सामान्य से 35% अधिक बरसात; जानें जिलो... मारुति कुंज के लोगों को बड़ी सौगात: 60 लाख रुपये से बनेगा नया सीवरेज प्लांट, भोंडसी में जलभराव से मि... फरीदाबाद न्यूज़: दर्दनाक हादसे ने छीना घर का चिराग, एंबुलेंस की देरी और लापरवाही से गुस्साए परिजन; प... रिश्तों का कत्ल! सौतेले मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, अदालत ने सुनाई 20 साल (या उम्रकैद) की कड़ी स... फरीदाबाद: पर्वतीय कॉलोनी में 18 महीने बाद लौटा पानी, हजारों रुपये खर्च कर प्यास बुझाने को मजबूर थे ल...
मनोरंजन

20 साल में 100 से ज्यादा रिश्ते ठुकरा चुके हैं मीका सिंह

कई शादियों में परफॉर्म करने के बाद अब ऐसा लगता है कि जल्द ही मीका सिंह भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। डेटिंग एप्स के इस युग में मीका सिंह ने रियलिटी शो के जरिए अपने सपनों की राजकुमारी को चुनने का फैसला किया है। मीका सिंह जल्दी रियलिटी टीवी शो ‘Swayamvar-Mika Di Vohti’ में उस लड़की की तलाश करते दिखेंगे जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिता सकें। मीका ने बताया कि उन्हें 10 साल पहले भी ये शो ऑफर हुआ था लेकिन तब उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया था।

एक चैट शो में मीका सिंह ने बताया, ‘मुझे लगता है कि बहुत से लोग ऐसा स्वयंवर चाहेंगे। मैं लकी हूं कि मुझे इतने सालों बाद भी इस तरह का ऑफर मिला है। पहले मैं इसके लिए तैयार नहीं था, मैंने पिछले 20 सालों में 100-150 रिश्तों को ठुकराया है, क्योंकि मेरा काम मेरे लिए बहुत जरूरी था। लोगों को लगता है कि मुझे बस पार्टी करना और लड़कियों के साथ घूमना पसंद है और मेरा शादी करने का कारण यही है।’

Related Articles

Back to top button