ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

सरकार ने हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए बीमा योजना को एक साल के लिए बढ़ाया, मिलता है 50 लाख का कवर

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहे हेल्थकेयर वर्कर्स को राहत प्रदान की है। सरकार ने हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए बीमा योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में पहली पंक्ति में खड़े हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए बीमा योजना लॉन्च की थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन सिंह ने मंगलवार देर रात कहा, ‘कोविड-19 प्रधान मंत्री गरीब कल्याण पैकेज (PMGKP) के तहत कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहे हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए लाई गई इंश्योरेंस स्कीम को आज से एक साल के लिए आगे बढ़ाया जाता है।’ अर्थात अब यह बीमा योजना 20 अप्रैल से एक साल तक और लागू रहेगी।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कोरोना योद्धाओं के सभी दावों का 24 अप्रैल तक निपटारा किया जाएगा और इसके बाद उनके लिए एक नई बीमा पालिसी को प्रभावी बनाया जाएगा। मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा था कि नई व्यवस्था कोरोना योद्धाओं को कवर करने के लिए मुहैया कराई जाएगी और इसके लिए मंत्रालय न्यू इंडिया एश्योरेंस से बातचीत कर रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘इस योजना ने कोरोना से निपटने में मदद कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने में अहम मनोवैज्ञानिक भूमिका निभाई है। कोरोना योद्धाओं के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) बीमा पालिसी के तहत दावे 24 अप्रैल, 2021 तक निपटाए जाएंगे। इसके बाद कोरोना योद्धाओं के लिए नई बीमा पालिसी प्रभावी होगी।’

इस योजना को स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था, ताकि कोरोना के कारण कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में उनके परिवार का ध्यान रखा जा सके। पीएमजीकेपी के तहत 50 लाख रुपये का बीमा कवर मुहैया कराया जाता है।

Related Articles

Back to top button