ब्रेकिंग
दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध... महाकाल मंदिर विवाद गरमाया, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री और सीएम को लिखा ...
देश

बुलंदशहर में नकली शराब पीने से दो की मौत, डीएम समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे

बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश में नकली शराब पीने से मौत का मामला एक बार फिर सामने आया है। बुलंदशहर के थाना गुलावठी में दो की मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई और मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं गांव वालों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि या शराब एक प्रधान प्रत्‍याशी द्वारा बांटी गई थी। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

थाना गुलावठी के गांव छपरावत में आप मिश्रित शराब पीने से दो की मौत हो गई है। जिलाधिकारी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि शराब

प्रधान प्रत्याशी द्वारा बांटी गई थी। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी गई है। शव को पोस्‍टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं गांव में हंगामे को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है। इसके अलावा पुलिस प्रत्‍याशी की तलाश कर रही है।

कितने लोगों ने पी शराब जानकारी नहीं

पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंची हुई है। पर अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि नकली शराब कितने लोगों ने पी है। इसके अलावा इस बात की भी जानकारी नहीं है कि आखिर यह शराब कहां से आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है। जल्‍द ही इस मामले का राजफाश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button