ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत... अयोध्या दौरे पर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राम मंदिर में माथा टेकने की तारीख तय— राजनीतिक हलचल त... इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, इन चार चर्चित गानों की प्रस्तुति पर लगाई र... दुबई में हार्ट अटैक के बाद अनूपपुर के ज्ञानेंद्र तिवारी की वतन वापसी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स मे... मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 'समझदार भैंस' ने अपनी गजब की सूझबूझ से नाकाम किए चोरों के मंसूबे,... उज्जैन में रेलवे बायपास लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, 5 गांवों के किसानों ने सर्वे टीम को लौटा... एमपी में मौसम का मिजाज बदला, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन— 10 नवंबर से नया विक्षोभ सक्रिय विदिशा में मौजूद है भगवान कुबेर की 2200 साल पुरानी 12 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, धनतेरस पर उमड़े श्रद्ध...
देश

बीएड-डीएड संघ करेगा CM हाउस घेराव, अभ्यर्थियों ने किया भूख हड़ताल करने का ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 14580 पदों पर शिक्षकों भर्ती की रुकी हुई प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षित बीएड- डीएड संघ अब खुल कर सामने आ रहे है। संघ के लोग आज सीएम हाउस घेराव करने निकले थे, इसके साथ ही बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू करने का भी ऐलान किया।

वहीं मीडिया से बातचीत पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दाउद खान ने बताया कि सोमवार की सुबह से प्रदेश भर के चयनित शिक्षक उम्मीदवार राजधानी के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर जुटे और वहां से सीएम हाउस का घेराव करने निकले है जहां पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने  दिया, इस दौरान खूम झूमाझपटी भी हुई। वहीं दाऊद खान का कहना है कि पिछले डेढ़ सालों से यह प्रक्रिया अटकी पड़ी है, और अब सरकार ने उस प्रक्रिया को पूरी करने की बजाय मेरिट लिस्ट की अवधि को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। यानी, हम हजारों युवा एक साल तक और बेरोजगार बैठे रहेंगे। उन्होंने सवाल किया कि जब कोरोना काल में भी भवन बन सकते हैं, मंदिर-हज हाउस बन सकते हैं, विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ सकते हैं तो फिर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर ही बजट का रोना क्यों रोया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button