ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

UP के बलरामपुर के मकान में जोरदार विस्फोट, पड़ोसी का घर भी तहस; किशोर की मौत, मां-बेटी गंभीर

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित एक मकान में सोमवार सुबह विस्फोट हुआ है। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी है। धमाके में मकान से सटा दूसरा मकान भी ढह गए। विस्फोट में एक पड़ोसी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। साथ ही कई अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला 

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गदुरहवा मुहल्ला का है। यहां सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोग अपनी रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। इसी बीच गदुरहवा मुहल्ला स्थित मोहम्मद रजा के मकान में जोरदार धमाका हुआ। सभी सकते में आ गए। धमका होते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। जो जैसा था, उसी हाल में धमाका स्थल की ओर दौड़ पड़ा। मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मोहम्मद रजा व पड़ोसी शहादत का मकान ढह गया। विस्फोट की चपेट में आने से शहादत के बेटे ननकन की मौत हो गई। जबकि मलबे के नीचे दबकर शुबरा व रूबी घायल हो गईं हैं।

जिन्हें जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार यादव व प्रभारी निरीक्षक राजितराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते कई मुहल्ले के लोग वहां जमा हो गए।

क्या कहती है पुलिस? 

पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना गैस सिलिंडर फटने से प्रतीत हो रही है। फोरेंसिंक टीम को बुलाकर मामले की छानबीन की जा रही है।

अवैध रूप से घर में एकत्र पटाखा

एसपी देवरंजन वर्मा के मुताबिक , विस्फोट बारूद की वजह से हुआ है। अवैध रूप से घर में पटाखा एकत्र था। मोहम्मद अकरम उर्फ बब्लू के नाम से पटाखा बेचने का लाइसेंस है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। खास बात यह है कि इस धमाके की गूंज करीब चार किलोमीटर दूर तक हुई

Related Articles

Back to top button