ब्रेकिंग
धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स... पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड सोलन में सरेबाजार खूनी वारदात: हरियाणा के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से स्टे न होने पर आरोप तय करने की प्रक्रिया... Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध... हरियाणा में बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर-अदरक ₹200 पार; रसोई का बजट बिगड़ा
देश

पंजाब में स्कॉलरशिप घोटाले की जांच के लिए केंद्र ने बनाई कमेटी, दैनिक जागरण ने किया था मामले का पर्दाफाश

चंडीगढ़। पंजाब में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले (Post Metric Scholarship Scam) की जांच के लिए केंद्र सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। ज्वाइंट सेक्रेटरी कल्याणी चड्ढा इस कमेटी की चेयरपर्सन होंगी उनके साथ दो सदस्य संयुक्त सचिव एसए माीणा और आइएफडी डायरेक्टर प्रकाश तामरकार को सदस्य बनाया गया है।

बता दें, पंजाब से सांसद व केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने यह मामला पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत के पास उठाया था। इस पर उन्‍होंने आश्‍वासन दिया था कि वह इसकी जांच करवाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय जांच का विरोध किया गया था कि यह संघीय ढांचे के विरुद्ध है। सोमप्रकाश के अलावा अकाली दल के विधायक भी थावर चंद गहलोत से मिले थे।

केंद्र सरकार की ओर से गठित की गई जांच टीम को चार हफ्तों में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कमेटी से कहा गया है कि वह समाज कल्याण, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक विभाग के एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी की ओर से पंजाब की चीफ सेक्रेटरी को दी गई उस रिपोर्ट की छानबीन करें जिसमें प्राइवेट संस्थानों को फंड देने में घपला किया गया है।

काबिलेगौर है कि दैनिक जागरण द्वारा किए गए खुलासे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन को रिपोर्ट देने को कहा था। रिपोर्ट पर अपने कमेंट देने के लिए विनी महाजन ने भी तीन सदस्यीय कमेेटी गठन किया है, जिसमें प्रमुख वित्त सचिव केपीए सिन्हा, प्रमुख सचिव प्लानिंग जसपाल सिंह और विजिलेंस विभाग के सचिव वीपी सिंह शामिल हैं।

इस घपले में विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कृपा शंकर सरोज ने विभाग के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर अंगुली उठाई है। मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने इस रिपोर्ट को गलत ठहराया है और कहा है कि वह किसी भी जांच को तैयार हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जिस जांच टीम का गठन किया है उससे लगता है कि यह मामला फिर गरमाएगा।

Related Articles

Back to top button