ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मनोरंजन

Chehre के पोस्टर से गायब हुईं रिया चक्रवर्ती पर फिल्म के निर्माता ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘उनकी स्थिति का गलत फायदा मत उठाओ’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती फिल्म चेहरे को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम आने के बाद ऐसी खबरें आईं कि रिया चक्रवर्ती को फिल्म चेहरे से निकाल दिया गया है। फिल्म का जब पोस्टर और टीजर सामने आया तब भी इस तरह की चर्चा थी। हालांकि चेहरे का ट्रेलर रिलीज होने पर इस सस्पेंस से पर्दे उठा और रिया चक्रवर्ती ट्रेलर में नजर आईं।

फिल्म के मेकर्स के अनुसार चेहरे में रिया चक्रवर्ती का जो किरदार पहले से ही तय था वही रखा गया है। उसमें बिल्कुल बदलान नहीं किया। वहीं इन सबके बीच अब चेहरे के निर्माता आनंद पंडित ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की परिस्थितियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और उनका फायदा भी नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने यह बात फिल्म चेहरे के पोस्टर से रिया चक्रवर्ती की गायब तस्वीर के बारे में बात करते हुए कही है।

आनंद पंडित ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म चेहरे और रिया चक्रवर्ती को लेकर लंबी बात की। आनंद पंडित से चेहरे के पोस्टरों पर रिया चक्रवर्ती की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया था। जिसपर उन्होंने जवाब दिया कि रिया चक्रवर्ती कलाकारों का एक हिस्सा है जिसमें शुरू से ही 8 कलाकार हैं। उन्होंने आगे कहा कि रिया को हर चीज से बहुत पहले साइन किया गया था और संतोषजनक तरीके से वह हिस्सा रहीं। इसलिए, आनंद पंडित ने बताया है कि उनके नाम का उल्लेख नहीं करने का कोई कारण नहीं था।

इसके अलावा, आनंद पंडित ने यह भी कहा कि रिया को पहले से ही अपनी जिंदगी में ‘काफी उथल-पुथल’ का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वे इसे और जुड़ना नहीं चाहती थीं। इसलिए, जब वह सहज हुईं तब उन्हें दिखाया गया था। आनंद पंडित ने कहा, ‘मैं अपनी फिल्म के व्यावसायिक लाभ के लिए उनकी स्थिति का अनुचित लाभ नहीं उठाना चाहता। इसीलिए हमने फैसला किया था कि दूसरे पोस्टर के लिए, हम उनके नाम का उल्लेख नहीं करेंगे। वह अपनी जिंदगी में काफी उथल-पुथल से गुजरा रही थीं। हम और ज्यादा चीजों को जोड़ना नहीं चाहते थे। हमने उन्हें पोस्टर में तब शामिल किया जब वह सहज हुई थीं।’

आपको बता दें कि चेहरे का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुई था, जिसमें रिया चक्रवर्ती की झलक देखने को मिली थी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। चेहरे का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, रिया चक्रवर्ती, अनु कपूर और इमरान हाशमी के साथ कई बेहतरीन कलाकार प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button