ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मध्यप्रदेश

जेल जाने से पहले बांग्लादेशी दहशतगर्द सैफुल की जानकारी से, असम में छह आतंकी गिरफ्तार

भोपाल । प्रतिबंधित बांग्‍लादेशी आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन (जेएमबी) के भोपाल में गिरफ्तार चारों आतंकियों को कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया। जाते-जाते वह असम में छिपकर बैठे अपने साथी ‘सैफुल’ की जानकारी देकर गए। मप्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इस सूचना को असम पुलिस से साझा किया। जानकारी इतनी सटीक थी कि बांग्लादेशी ‘सैफुल’ के साथ उसके पांच साथियों को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जेएमबी संगठन को मजबूती के साथ असम में खडा करने की कोशिशों में जुटा था। वहीं असम पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं थी।

पता चला है कि सैफुल भी मप्र एटीएस के हाथ आए आतंकियों के साथ ही बांग्लादेश से आया था। बाकी उसके पांच साथी उसकी मदद करते थे। हम बता दें कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात ए मुजाहिदीन का नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले एटीएस ने ऐशबाग से गिरफ्तार आतंकियों से 14 दिनों तक पूछताछ की थी। इस पूछताछ में आतंकियों से कुछ अहम जानकारियों का खुलासा हुआ था। इसी पूछताछ के दौरान आतंकी सैफुल के बारे में भी पता चला। वह भी दो साल से असम में अपना नेटवर्क बना रहा था। उसके साथ उसके पांच मददगार भी गिरफतार किए गए हैं। असम के बरपेटा में वह लंबे समय से अपनी अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने बड़ी संख्‍या में जमात-ए-मुजाहिदीन संगठन से स्‍थानीय लोगों को जोडा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से केंद्रीय खुफिया व जांच एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का असम पहुंचना शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button