ब्रेकिंग
NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी...
छत्तीसगढ़

जामगांव में आपस में टकराकर तीन मालगाड़ियों के 22 डिब्बे पलटे

रायगढ़ । हावड़ा मुंबई रेल लाइन में सोमवार की शाम चार बजे थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के जामगांव रेलवे स्टेशन के पास बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां छह नंबर रेल ट्रेक में खड़ी मालगाड़ी से पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक अन्य मालगाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच नंबर ट्रेक में खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी भी चपेट में आ गई। हादसे में तीनो मालगाड़ियों के 22 डिब्बे पलटे हैं। हादसे की भयवहता का अनुसान इसी से लगाया जा सकता है कि छड़ लोड मालगाड़ी का इंजन जमीन में लगभग 10 फिट धंस गया। हादसे की सूचना से बिलासपुर रेल डिविजन में हलचल मचा गया और आला अधिकारियों की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई ।

बिलासपुर रेल मंडल के जामगांव क्षेत्र में सोमवार को सामान्य गतिविधियों के साथ मालगाड़ियों और यात्री गाड़ियों का परिचालन किया जा रहा था। शहर से 17 किलोमीटर दूर ओडिशा सीमा पर जामगांव रेलवे स्टेशन है। यहां छह नंबर रेल ट्रेक में बीओआरएन कलमना की खाली मालगाड़ी खड़ी थी। शाम करीब चार बजे हावड़ा-झारसुगुड़ा रेल रूट से रायगढ़ आ रही ट्रेंन बीसीएन गाजियाबाद गुजर रही थी। उसे सिग्नल के मुताबिक छह नंबर ट्रेक में बीओआरएन कलमना ट्रेंन के पीछे रुकना था। लेकिन बीसीएन गाजियाबाद ट्रेन यहां रुकने के बजाए धड़धड़ाते हुए खड़ी मालगाड़ी के गार्ड डिब्बे से टकरा गई। इससे हुए धमाके से जामगांव अंचल सहम गया। देखते ही देखते आसपास के लोग एवं स्टेशन से अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कि यहां मालगाड़ियों के 17 से अधिक डिब्बे पलट गए हैं। ठोकर मारने वाली मालगाड़ी का इंजन जमीन में धंस गया है।

Related Articles

Back to top button