ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
छत्तीसगढ़

शार्ट सर्किट से आग लगने से दुकान व घर जलकर राख

अंबिकापुर । उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डांडगांव में किराना दुकान व घर में आग लगने से बीस हजार नकद, जेवरात सहित अन्य सामान जल गए। शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताई जा रही है। पीड़ित परिवार को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। ग्राम डांडगांव निवासी रनसाय नेताम का घर व दुकान एक साथ लगा हुआ है। 27 मार्च को घर बंद कर ग्राम हरिहरपुर किसी काम से गया हुआ था। 28 मार्च की सुबह छह बजे करीब पड़ोस की पनमेश्वरी ने रनसाय नेताम के घर में आग लगा देखा तो पड़ोसियों को एवं घर मालिक को इसकी सूचना तत्काल दी गई। फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं मिलने पर लोगों ने कुआं में टुल्लू पंप डालकर पानी निकाला व घर तथा दुकान के आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका है। बताया जा रहा है कि घर में रखा सोने- चांदी का जेवर, फ्रिज, कूलर सहित दुकान का दो लाख का किराना सामान, धान महुआ, तथा दुकान के काउंटर में रखा बीस हजार पांच सौ रुपये नगद सब कुछ जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना 112 की टीम को दी गई आगजनी की लिखित रिपोर्ट उदयपुर थाना में पीड़ित रन साय नेताम द्वारा दी गई है। आग लगने की घटना के बाद उक्त परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button