ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
विदेश

यूक्रेन में केमिकल अटैक से बाल-बाल बचे चेल्सी के रूसी मालिक

दिग्गज यूरोपियन फुटबॉल क्लब चेल्सी एफसी के रूसी मालिक पर जहर से हमले की खबर सामने आई है। चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच को इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के शांति वार्ताकारों के साथ एक संदिग्ध प्वॉइजन अटैक (जहर से हमले) का सामना करना पड़ा।

कथित तौर पर कुछ हफ्ते पहले रोमन अब्रामोविच को यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बैठक के बाद जहर दिया गया था। वे यूक्रेन में जारी रूसी युद्ध के बीच एक ‘पीसमेकर’ के रूप में काम कर रहे थे।

कीव में बैठक के बाद, अब्रामोविच के साथ-साथ यूक्रेनी टीम के दो वरिष्ठ सदस्यों में कुछ अजीब लक्षण दिखे, जिनमें लाल आँखें, शरीर में दर्द और साथ ही उनके चेहरे और हाथों पर त्वचा का छूटना शामिल था।

बेलिंगकैट के विश्लेषकों ने पुष्टि की कि 3 मार्च को यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता में भाग लेने वाले अब्रामोविच सहित प्रतिनिधिमंडल के तीन सदस्यों ने ‘केमिकल हथियारों के जरिए जहर दिए जाने के लक्षणों’ का अनुभव किया।

Related Articles

Back to top button