ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कटनी में की मानवाधिकार हनन मामलों की जनसुनवाई

17 मामले मौके पर निराकृत, 15 मामलों में अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

कटनी  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सोमवार, 28 मार्च 2022 को जिला पंचायत कार्यालय, कटनी के सभाकक्ष में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में कटनी जिले के पहले से लंबित एवं मौके पर प्राप्त नये प्रकरणों की जनसुनवाई की।

आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन एवं माननीय सदस्य श्री मनोहर ममतानी ने कटनी जिले के सभी पूर्व लम्बित एवं मौके पर प्राप्त नये मामलों की सीधी सुनवाई की। इस अवसर पर कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन, मप्र मानव अधिकार आयोग के पुलिस अधीक्षक एवं कटनी जिले के प्रस्तुतकर्ता अधिकारी श्री सीताराम सस्त्या, कटनी जिले के सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीशचंद्र गोमे, एडीएम श्री रोमानुस टोप्पो, एडिशनल एसपी श्री मनोज केडिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री संस्कृति शर्मा, एसडीएम (कटनी) सुश्री प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार (नगर) कटनी श्री संदीप श्रीवास्तव सहित मानव अधिकार हनन के लंबित मामलों से जुड़े विभागों के जिलाधिकारीगण एवं संबंधित मामलों के आवेदकगण भी मौजूद थे।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा यहां कटनी जिले के पहले से लंबित 17 एवं मौके पर प्राप्त 15, कुल 32 प्रकरणों की सीधी जनसुनवाई की गई। आयोग द्वारा इन सभी प्रकरणों में से 10 पूर्व लंबित एवं 07 नये प्राप्त, कुल 17 मामलों का अंतिम निराकरण कर दिया गया। आयोग द्वारा पहले से लंबित एवं जनसुनवाई में निराकरण से शेष रहे 07 प्रकरणों में आयोग को प्राप्त हुए प्रतिवेदन में वांछित तथ्यों की कमी को देखते हुए दी गई रिपोर्ट से  असहमत होकर नये तथ्यों की पूछताछ कर (क्वेरी लगाकर) मौके पर मौजूद संबंधित विभागाधिकारियों को इन मामलों में अग्रिम कार्यवाही कर पुनः प्रतिवेदन देने को कहा गया। इसी प्रकार नये प्राप्त प्रकरणों में से निराकरण से शेष रहे 08 प्रकरणों में आयोग द्वारा संबंधित विभाग के जिलाधिकारियों को तथ्यात्मक प्रतिवेदन देने को कहा गया, ताकि इन प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण हो सके।

Related Articles

Back to top button