ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

लाकडाउन के बीच खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद और बीज का वितरण जारी

जशपुरनगर। जिले में खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे किसानों की सुविधा के लिए खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए खाद एवं बीज का अग्रिम उठाव सभी सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है साथ ही किसानों को बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा सहकारी समिति में खाद एवं बीज का भण्डारण किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि विभाग ने खरीफ 2021-22 में समितिवार उर्वरक भंडारण एवं वितरण की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि 4 जून 2021 की स्थिति में जिले में कुल 6670 टन उर्वरक भंडारित किया गया है। उन्होंने बताया की भंडारित उर्वरक में यूरिया 1920 टन, एनपीके 860, डीएपी 1740, एसएपी 1570, एमओपी 580 टन का सहकारी सेवा समितियों में भंडारित किया गया है। समितियों अब तक किसानों को 1532 खाद का वितरण किया गया है। जिसके अंतर्गत यूरिया 583 टन, एनपीके 169, डीएपी 499, एसएपी 211, एमओपी 70 टन का किसानों को वितरण किया गया है। इसी प्रकार जिले में बीज भंडार की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ वर्ष 2021-22 जिले के समिति हेतु धान बीज का लक्ष्‌य 13950 क्विंटल का लक्ष्‌य प्राप्त हुआ था। जिसके एवज में सहकारी समितियों में 7034.10 क्विंटल अनाज बीज का भंडारण किया है जिसमें से 2035 क्विंटल बीज किसानों को वितरित किया गया है। जिले में बीज एवं उर्वरक वितरण कार्य सतत प्रगतिरत है। किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन विशेष प्रयास कर रही है। किसान अपने नजदीकी सहकारी सेवा समिति में जाकर उर्वरक एवं बीज का अग्रिम उठाव कर सकते हैं। खाद-बीज के अग्रिम उठाव से किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा तथा खेती के समय में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button