ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

जिले में संक्रमण से मौत ने 15 तक बढ़ाई लाकडाउन की पाबंदियां

जशपुरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण से लगातार हो रही मौत को देखते हुए कलेक्टर ने 6 से 15 जून तक फिर से संपूर्ण लाकडाउन लगाने का आदेश पारित कर दिया है। 45 दिन के लाकडाउन के बाद जिला प्रशासन ने बीते 26 मई को इसमें छूट देते हुए,दुकानों को कोरोना प्रोटोकाल नियम का पालन करते हुए,सुबह 6 से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति दी थी। देर शाम जारी किए गए आदेश में कलेक्टर महादेव कांवरे ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी होने के बावजूद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह चिंता का विषय बना हुआ है। इसे देखते हुए संक्रमण का चैन तोड़ना आवश्यक हो गया है। इसलिए 6 जून की मध्य रात्रि 12 बजे से 15 जून की मध्य रात्रि तक पूरे जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है। इस दौरान बाजार,स्कूल,धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेगें। आवश्यक सेवाओं में शामिल पेट्रोल पंप,दवा दुकान पूर्ववत खुले रहेगें। वहीं सब्जी और फल की दुकानों को सुबह 6 से 9 बजे तक शहर के बाहरी इलाके में खोले जाने की अनुमति दी गई है। उल्लेखनीय है कि 26 मई को लाकडाउन खोले जाने के बाद 29 मई को एक ही दिन में 6 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। शुक्रवार को भी जिले में संक्रमण की चपेट में आए 4 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इसके बाद रोजाना सौ से अधिक मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। अनलाक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बाजार सहित सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी थी। जाहिर है,इन सब परिस्थितियों के बीच,प्रशासन को लाकडाउन का निर्णय लेना पड़ा।

Related Articles

Back to top button