ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
मध्यप्रदेश

पीएम मोदी की तस्वीर लगाने पर शांति दूतों ने घर खाली कराने की दी धमकी, पीड़ित ने पुलिस जनसुनवाई में की शिकायत, संबंधित थाने को दिए जांच के निर्देश

इंदौर। शहर में पुलिस जनसुनवाई में आज अलग तरह का मामला सामने आया है। मामला देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी की तस्वीर घर में लगाने पर शांति दूतों ने किराएदार को न सिर्फ मकान खाली कराने की बल्कि मारपीट की भी धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

मामला इंदौर पीर गली सदर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां के निवासी यूसुफ नाम के व्यक्ति ने घर में पीएम मोदी की फोटो लगाई तो मकान मालिक ने घर खाली करने की धमकी दे डाली है। पीड़ित ने पुलिस जनसुनवाई में बताया कि मकान मालिक शरीफ मंसूरी, याकूब मंसूरी और सुल्तान मंसूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर घर से हटाने का दबाव बनाया है। अन्यथा की स्थिति में मकान खाली करने की धमकी दी है। मकान मालिक ने आगामी दिनों में रमजान का पवित्र माह शुरू होने का हवाला देकर फोटो हटाने की चेतावनी दी है।

पीड़ित युनूस ने बताया कि वे संघ की विचारधारा से प्रभावित है। मोदी की कई किताब पढ़ चुके हैं। इसलिए उससे प्रभावित होकर उनकी तस्वीर घर में लगाई है। वहीं इस मामले में एडिशनल डीसीपी मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाने को जांच के दिए निर्देश है।

Related Articles

Back to top button