ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

संजय राउत का शायराना तंज, कहा- तूफान में कश्तियां और घमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं

शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर वीरवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के सख्त रवैये की पृष्ठभूमि में राउत ने यह टिप्पणी की।

PunjabKesari
शिवसेना नेता ने ट्वीट किया कि तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं। राज्य में मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गईं थी। उसके बाद से महाराष्ट्र भाजपा का नेतृत्व शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार निशाना बना रहा है। इसका जवाब राउत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दे रहे हैं।

इससे पहले भ्री राउत ने अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग के शब्दों को उद्धृत करते हुए भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि जहां सियासत धार्मिक मसलों को शांत करे वह देश महान होता है, लेकिन जहां सियासत खुद धार्मिक मसलों को पैदा करे तो समझो कि देश को गलत लोग चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से बुधवार को कहा था कि उन्हें खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने जो कुछ किया, क्या वह सही था ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button