ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

द कश्मीर फाइल्स पर मनीष सिसोदिया का भाजपा पर तंज

नई दिल्ली । दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए ‘आउटकम बजट’ की स्थिति रिपोर्ट पेश की। इस दौरान उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को लेकर भाजपा पर तंज कसा। दरअसल एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि विवेक अग्निहोत्री को कश्मीर फाइल फिल्म यूटयूब पर अपलोड कर देनी चाहिए ताकि हर कोई मूवी को फ्री में देख सके। अब मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर इसी को लेकर तंज कसा है। फिल्म को समर्थन देने के लिए भाजपा के खिलाफ तीखा हमला जारी रखते हुए सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा, “पूरे देश का बच्चा-बच्चा बोलता है कि जो कहा सो किया करने वाली सरकार कौन सी है तो बच्चा-बच्चा कहता है कि केजरीवाल सरकार। पोस्टर चिपकाने वाली सरकार कौन सी है? फिल्मों के पोस्टर लगाने वाली सरकार कौन सी है सिसोदिया ने आगे कहा, “पोस्टर ठीक से लग गए रात को? गोंद या लोई कम तो नहीं पड़ी। आप लोग पोस्टर लगाओ काम अच्छा मिल गया आपको। धंधा ठीक है। देखो पार्षदों की चंचा चोरी बंद हो गई, अब पोस्टरों से थोड़ी बहुत कमाई होगी, क्या करें।” विधानसभा के अंदर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया तो सिसोदिया ने कुर्सी से कहा, ”कृपया उन्हें छोड़ दें। वे अंदर ही अंदर आक्रोशित हैं। संभवत: वे बीती रात पोस्टर लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए। शायद गोंद खत्म हो गया। फिल्मी लोग रात को सोने नहीं देते; वे उन्हें पोस्टर लगाने के लिए कहते हैं।” सिसोदिया ने कहा, “इनको जाने दीजिए! फिल्म वाले रात में इनको सोने नहीं देते। कहते हैं हमारे पोस्टर लगाओ वरना दिहाड़ी नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button