ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
विदेश

अमेरिका ने कोरोना प्रतिबंधों में दी ढील

अमेरिका ने भारत समेत कुछ और देशों के लिए सरकारी कोविड-19 यात्रा रेटिंग में ढील दी है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और विदेश विभाग ने सोमवार को भारत को लेवल थ्री से हटाकर लेवल वन की कैटेगिरी में डाल दिया है। जिसके बाद अमेरिका के लोगों के लिए भारत की यात्रा करना आसान हो जाएगी।

सीडीसी ने कहा कि उसने भारत के लिए अपनी कोविडृ-19 यात्रा की सिफारिश को लेवल 3 (उच्च स्तर) से  लेवल 1 (निम्न) में बदल दिया है। भारत के अलावा सीडीसी ने चाड, गिनी और नामीबिया को भी लेवल-1 में डाल दिया है। दूसरी लहर के दौरान कोरोना वायरस के मालमें बेतहासा बढ़ोतरी के बाद अमेरिका ने भारत समेत कुछ और देशों को हाई रिस्क वाले देशों की सूची में डाल दिया था।

भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,270 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,20,723 हो गई थी। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 15,859 रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,859 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button