ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में किया सम्मानित, इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार,

इंदौर।   राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा 29 मार्च को दिल्ली के विज्ञान भवन में इंदौर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इंदौर जिले की ओर से सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा यह पुरस्कार ग्रहण किया गया। तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2020 में पश्चिम जोन में इंदौर सर्वश्रेष्ठ जिला रहा। जल संरक्षण, अवशिष्ट जल को साफ करके इसके पुनः उपयोग और जल पुनर्भरण के प्रयोगों के कारण इंदौर को यह पुरस्कार मिला है।

मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार में पश्चिम जोन श्रेणी में प्रथम आने पर इंदौर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नदी नाला टेपिंग, वाटर रिचार्जिंग इकाइयों, जल पुनर्भरण व वाटर प्लस के क्षेत्र में इंदौर जिले ने कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। इंदौर नवाचार का शहर है। यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर है।

कई मापदंडों पर खरा उतरा इंदौर

सेंट्रल ग्राउंडवाटर टीम द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए जिले का सर्वे किया गया था। इसमें कई मापदंडों पर इंदौर खरा उतरा। जल संरक्षण, वाटर रिसाइकलिंग, सीवरेज प्रणाली प्रबंधन आदि घटकों का टीम द्वारा अवलोकन किया गया था।

सर्वे टीम ने की प्रशंसा

सर्वे के दौरान टीम ने इंदौर नगर निगम द्वारा सभी सीवरेज प्लांट की टेपिंग, आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अवशिष्ट मल-जल को उपचार के बाद ही पयार्वरण में छोड़े जाने, वेस्ट-वाटर के पुन: उपयोग आदि गतिविधियों की प्रशंसा की। सर्वे में पाया गया कि इंदौर में 16 हजार निजी प्रतिष्ठानों में रूफटाप वाटर रिचार्जिंग इकाइयां लगाई जा चुकी हैं। इसी तरह 1500 शासकीय कार्यालयों में भी वाटर रिचार्जिंग यूनिट लगाई गईं थी। टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेत तालाब, चेक डैम निर्माण एवं जल संरक्षण उपायों से पानी के स्तर में बदलाव का भी आकलन किया गया।

Related Articles

Back to top button