ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
उत्तरप्रदेश

ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज के उड़ने को पुरातत्व विभाग ने लिया नोटिस में, जांच शुरू

आगरा। पुरातात्विक महत्व वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा है। ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज उड़ने का वीडियो सामने आने पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने इसे नोटिस में लिया है। एएसआई ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उसने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) से रिपोर्ट मांगी है। ताजमहल पर विमान उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिस वीडियो में ताजमहल के ऊपर विमान उड़ते दिख रहा है, वो 16 सेकंड का है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हवाई जहाज आसमान में गर्जना करते हुए ताजमहल के ऊपर से उड़ते हुए निकला। इस दौरान ताजमहल परिसर में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। जब उन्होंने उड़ते हवाई जहाज को देखा तो वो चौंक गए।
खबरों के मुताबिक ताजमहल के ऊपर उड़ने विमान से जुड़ा यह वीडियो मुगल बादशाह शाहजहां के 367वें उर्स के दूसरे दिन यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बता दें कि शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स रविवार से शुरू हो गया। इस मामले में आगरा सर्कल के अधीक्षक पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने कहा है कि हमने विमान के वायरल वीडियो के बारे में सीआईएसएफ अधिकारियों से लिखित रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद हम जानकारी देंगे। गौरतलब है बीते साल सितंबर महीने में ताजमहल के प्रतिबंधित एरिया में एक ड्रोन उड़ान भरता नजर आया था। जिसे ताजमहल की सुरक्षा में तैनात टीम ने तत्काल गिरा लिया था। सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन उड़ाने वालों को भी पकड़ लिया था। जानकारी के मुताबिक ताजमहल परिसर और आसपास का एरिया किसी भी तरह की उड़ान गतिविधि के लिए प्रतिबंधित है। यहां तक कि इस इलाके में ड्रोन भी नहीं उड़ाया जा सकता। प्रतिबंधित एरिया में हवाई जहाज को देख सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल हरकत में आ गए।

Related Articles

Back to top button