ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
व्यापार

सीबीडीटी ने जारी किया नोटिफिकेशन, 1अप्रैल 2022 से पैन के साथ आधार लिंक करने पर लगेगी पेनल्टी 

आपने अब तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक किया है या नहीं। अगर नहीं किया है 1 अप्रैल 2022 से पैन से आधार को लिंक करना जरुरी कर दिया गया है। सीबीडीटी ने नोटिफेकिशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। 1 अप्रैल 2022 से पैन को आधार के साथ लिंक करने पर पेनल्टी देना होगा। 1 अप्रैल के बाद से पहले तीन महीनों के भीतर पैन को आधार के साथ लिंक करने पर 500 रुपये पेनल्टी भरना होगा। इस अवधि के बाद लिंक करने पर 1000 रुपये का पेनल्टी अदा करना होगा।

सीबीडीटी के इस आदेश के बाद ये साफ है कि सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की तारीखें अब एक्सटेंड नहीं करने जा रही है। पहले सरकार ये समय सीमा कई बार बढ़ा चुकी है और आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 कर दिया गया था। आधार के साथ पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर आप म्यूचुअल फंड, डीमैट खाता, बैंक खाता खोलने जैसे काम भी आप नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इन सब के लिए पैन कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक न करने पर अगर पैन कार्ड लॉक हो गया तो आप किसी भी ऐसी सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे, जहां पैन कार्ड अनिवार्य है। इसलिए आपने अभी तक पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो जल्द इस काम को पूरा कर लें।

आधार और पैन कार्ड को ऐसे करें लिंक।

1. आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometaxindiaefiling।gov।in/ खोलें।

2. उस पर रजिस्टर करें (यदि पहले से नहीं किया है तो)।

3. आपका पैन (स्थायी खाता संख्या) आपकी यूजर आईडी होगी।

4. यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें।

5. एक पॉप अप विंडो खुलेगी, जो आपके पैन को आधार से जोड़ने के लिए होगी।

6. अगर पॉप अप विंडो नहीं खुली तो तो मेनू बार पर ‘प्रोफाइल सेटिंग्स’ पर जाएं और ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें।

7. पैन के अनुसार, नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसे विवरण का उल्लेख पहले से वहां मिलेगा।

8. अपने आधार और पैन कार्ड की जानकारी को वेरिफाई करें।

9. अगर विवरण मेल खाते हैं, तो अपना आधार नंबर दर्ज करें और “लिंक नाऊ” बटन पर क्लिक करें।

10. एक पॉप-अप संदेश आपको सूचित करेगा कि आपका आधार आपके पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।

Related Articles

Back to top button