ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
पंजाब

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में लागू किए केंद्रीय सेवा नियम

केंद्र सरकार ने मंगलवार देर रात चंडीगढ़ के कर्मचारियों को केंद्रीय सेवा नियम से जोड़ने की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार यह नियम चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। पहले चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर पंजाब सेवा नियम लागू होते थे, लेकिन बीते रविवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नियम को बदलकर केंद्रीय सेवा नियम लागू कर दिया था। जिसका पंजाब में जबरदस्त विरोध हो रहा है। मंगलवार को पंजाब के कई सांसदों ने लोकसभा में आवाज उठाई कि इस अधिसूचना को जारी नहीं किया जाए लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी बात को दरकिनार करते हुए मंगलवार देर रात ही अधिसूचना जारी कर दी।

रविवार को अमित शाह ने पुलिस हाउसिंग कांप्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर कहा था कि कर्मचारियों की मांगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों की सेवा शर्तों को केंद्र की सेवा नियमों के साथ जोड़ने का फैसला लिया है। इससे कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से 60 वर्ष हो जाएगी। शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी व अधिकारियों की रिटायरमेंट की आयु 65 साल हो जाएगी। कर्मचारी बाल शिक्षा भत्ते के भी हकदार हो जाएंगे। इसके अलावा केंद्र के कर्मचारियों की तरह चंडीगढ़ की महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए दो साल की छुट्टी मिलेगी

Related Articles

Back to top button